गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने दिया धरना
शामली। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेेेस कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी पार्क में धरना दिया गया। धरने में कांग्रेस कार्यकर्ता मुंह पर मास्क लगाकर मौन बैठे। कांग्रेेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया। शनिवार को कांग्रेेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर शहर के गांधी पार्क में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेेेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता मुंह पर मास्क लगा सोशल डिस्टेंडिग का पालन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की। मौन धरने में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र कांबोज आदि कार्यकर्ता मौजूूूद रहे।