चौसाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई गावों में भ्रमण कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। ऊन ब्लॉक में अभियान के दौरान ग्रामीणों को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पत्र बांटे।
ऊन ब्लॉक के खोकसा, अहमदगढ़, ऊदपुर और बिड़ौली में युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी व ऊन ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी के साथ अभियान चलाया गया। युवा इकाई के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 23 मार्च तक कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रदेश की मौजूदा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जनता के बीच जाकर साझा करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शिवम अत्री, जादोराम, सनी कुमार, शकुंतला, विधानसभा अध्यक्ष शुभम अत्री, रूपक तोमर, सरोज देवी, राजकुमार, उग्रसैन आदि मौजूद रहे। संवाद