फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की जर्जर विद्युत तार बदलवाने की मांग

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला घेरबुखारी में जर्जर विद्युत तारों को लेकर विरोध करते कांग्रेसी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने की जर्जर विद्युत तार बदलवाने की मांग
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मोहल्ला घेरबुखारी में जर्जर विद्युत तार बदलवाने की मांग की है। आरोप है कि दो वर्ष से मोहल्ले के लोग कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि मोहल्ला घेरबुखारी में काफी समय से विद्युत तार जर्जर हालत में हैं। पास में ही एक स्कूल भी है। ऐसे में बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तार बदले नहीं गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता खेड़ीकरमू बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौक पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, सेवादल के जिलाध्यक्ष रिजवान, जिला सचिव अरविंद झंझोट, जिला सचिव संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, महावीर सैनी, रामपाल पांचाल, प्रमोद कश्यप, महबूब, इसरार गय्यूर आदि मौजूद रहे। संवाद

शामली के मोहल्ला घेरबुखारी में स्कूल के पास से गुजरते जर्जर विद्युत तार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें