फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रसोई गैस सिलिंडर में मूल्य वृद्धि से कांग्रेसियों में उबाल

विज्ञापन
लेक्ट्रेट में गैस की बढ़ी कीमतो को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि पर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की गई। कांग्रेसियों ने इसे देशवासियों की कमर तोड़ने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला टाकान में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सत्तासीन हुई है। तब से जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस सरकार ने आज तक देशवासियों को राहत पहुंचाने वाला कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें पहले से ही आसमान छू रही थीं। इसमें फिर से इजाफा होना लोगों की कमर तोड़ने वाला है। सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता पर कभी महंगाई नहीं थोपी गई। बल्कि कांग्रेस ने हमेशा से जनता को राहत पहुंचाने का काम किया। भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है। इसमें सईद अंसारी, सईदुज्जमा कुरैशी, अशरफ भारती, लईक अंसारी, शहजाद उस्मानी, अनवार सिद्दीकी, वरयान खान, नोमान उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें