फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल गांधी से पूछताछ कर रहा है। पिछले तीन दिनों से पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय को किले के रुप में बदल दिया है। पुलिस नेताओं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रही है। बिना कोई कारण बताए उन्हें अलग-अलग दूरदराज के पुलिस ने स्टेशनों में ले जाकर बंद कर रही है। इस तत्काल रोक लगनी चाहिए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, अखलाक प्रधान, प्रवेश मलिक, राशिद चौधरी, राजपाल पंवार, आरिफ राव, खुर्शीद, महावीर सैनी, राहुल शर्मा, अनिल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें