शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वर्मा मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रबंधक को सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडाणी समूह को बेच रही है। एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने करने के लिए मजबूर कर रही है।
जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत को जोखिम में डाल दिया है। सार्वजनिक संस्थानों को किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण तरार, महिपाल शर्मा, गय्यूर, अश्वनी शर्मा, जबरसिंह पाल, अनीस बाबरी, रिजवान, जाहिद, महिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।