फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में ही मिलेगी महिलाओं को राजनीति में भागीदारी

विज्ञापन
शामली में बैठक करती महिला कांग्रेस की सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
‘कांग्रेस देगी महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा’
विज्ञापन

शामली। जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता सविता मलिक व संचालन सरला संगल ने किया। सविता मलिक ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं के संगठन तो अवश्य गठित करती है, लेकिन पुरुष प्रधान मानसिकता के कारण महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी सहभागिता को मूर्त रूप नहीं देती हैं। प्रदेश की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिये पिछले वर्षों में काफी संघर्षरत है। महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी और सम्मान के लिए 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को चुनाव में प्रतिभागी बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस मौके पर सरला संगल, सविता मलिक, सुमन, अंजली, बबिता शर्मा, पुनम, बीरमती, सुदेश, चंद्राबाला, महिमा, सुधा, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें