फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव को लेकर तैयार की रुपरेखा

विज्ञापन
ामली के मोहल्ला बडीआल में बैठक करते कांग्रेसी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार गई।
शुक्रवार को मोहल्ला बड़ीआल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को मजबूती से लड़ाकर विजय दिलानी है। प्रत्याशी अपना आवेदन पत्र जिला कैंप कार्यालय बड़ीआल पर जमा कराएं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए कि वे चुनाव टीम बनाकर अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए शांतिपूर्वक प्रचार करें। निकाय चुनाव समिति का गठन करते हुए प्रवीण तरार, शेखरपाल, डॉ. चैन सिंह पुंडीर, राशिद चौधरी, अश्वनी शर्मा सदस्य बनाए गए। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार ने कहा कि राहुल गांधी जनजागरण भारत जोड़ो यात्रा में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को इससे सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महासचिव शेखरपाल, निर्भय सिंह, प्रदेश सचिव धीरज उपाध्याय, सेवादल जिलाध्यक्ष रिजवान, ब्लॉक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, जिला सचिव अरविंद झंझोट, नगर अध्यक्ष आजम खान, प्रमोद कश्यप, संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, महावीर सैनी, विनोद सेन, रामपाल पांचाल, गय्यूरअली, इंतजार, रामशरन नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें