संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने मेरठ में आयोजित जिला स्तरीय ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2023 में प्रतिभाग किया और कई पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि 28 जून को रोबस वर्ल्ड स्कूल मेरठ में जिला स्तरीय ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्केटिंग कोच रविंद्र भारद्वाज और स्केटिंग मैनेजर लव शर्मा के मार्ग दर्शन में अर्णव सिंघल ने स्वर्ण पदक, अर्णव चौहान, यश खैवाल, सुभान और आरव गर्ग ने सिल्वर पदक जीता। माधव गर्ग, चिरायु पंवार और प्राप्ति मलिक ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के निदेशक राजीव गर्ग और रितेश गर्ग ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को और अधिक श्रेष्ठता के साथ दोहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक मौजूद रहे।