संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को आशोदीप स्कूल की प्रबंध समिति ने बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओशो दीप पब्लिक स्कूल व पाथफाइंडर खेल एकेडमी के प्रीत ने 33 किलोग्राम वर्ग, तपस्या ने 40 किलोग्राम वर्ग और वंदित निर्वाल ने 27 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा रुद्र प्रताप सिंह ने रजत पदक व हंसिका ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। किक बॉक्सिंग राज्य चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने वाले विजेता छात्रों को प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल व प्रबंधक पूनम सिंह, अनीता सिंह, आशुतोष सिंह व वैभव सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।