थानाभवन। सोमवार को कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गये और मामले में समझौते की बात कहकर लौट गए। इसके आधे घंटे बाद ही दोबारा दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। सीओ अमित सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। पथराव में एक पक्ष के अकील, शाहवेज, अशरफ, खालिद व खल्लास व दूसरे पक्ष के कामिल, शहजाद, नौशाद व सोनू घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से नौशाद व दूसरे पक्ष के अशरफ, खल्लास व खालिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। उधर, कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि रविवार को मोहल्ला काजीवाड़ा में प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में एक पक्ष से इस्लाम, मुरसलीन, सुहेल और दूसरे पक्ष के इरशाद, मुजम्मिल का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।