फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों में बनाई जाएगी कंप्यूटर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के राजकीय कन्या इंटर कालेज में कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी, जिसके लिए शासन से बजट जारी हो गया है। कंप्यूटर लैब से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाया जाएगा ताकि वे कंप्यूटर ज्ञान मेें पीछे न रह सकें। एक कालेज में साढ़े 12 लाख रुपये के बजट से लैब बनेगी और इसके लिए पहली किश्त जारी हो गई है।
विज्ञापन

जनपद के सात राजकीय इंटर कालेजों को कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लिए चयनित किया गया है। एक कालेज में कंप्यूटर लैब की स्थापना करने के लिए साढ़े बारह लाख रुपये का खर्चा आएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चौधरी मान सिंह इंटर कालेज कंडेला, राजकीय कन्या इंटर कालेज खेड़ा कुर्तान, राजकीय कन्या इंटर कालेज कांधला, यमुना खादर इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज केरटू, राजकीय इंटर कालेज उमरपुर समेत सात काॅलेजों का चयन किया है। इनमें दस-दस कंप्यूटर की लैब बनाई जाएगी और छात्र-छात्राओं काे कंप्यूटर का ज्ञान देकर आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि आज के समय में कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी हो गई है। इसके चलते ही शासन ने कंप्यूटर लैब बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन ने सवा छह लाख रुपये की पहली किश्त शिक्षा विभाग को भेज दी है ताकि वहां जल्द से जल्द कार्य को शुरू किया जा सके। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि जल्द ही राजकीय कॉलेजों में कंप्यूटर लैब की स्थापना कर दी जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं को समय से कंप्यूटर सिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें