शामली। संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ डॉ. नीरज वशिष्ठ ने मां सरस्वती और महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच संचालन संस्थापक अध्यक्ष सुनील अरोरा ने किया। कार्यक्रम में सभी ने अपनी कविताएं व लेख आदि को पढ़कर गांधीजी को समर्पित की। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजीव लोहान, रामकुमार वर्मा, राकेश शर्मा, अजय चौधरी, आकाश वर्मा मौजूद रहे।