फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में समर कैंप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनत में चल रहे समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया।
विद्यालय में 20 मई से समर कैंप चल रहा था। इस दौरान छात्राओं को मेहंदी लगाना, क्राफ्ट के समान और भोजन बनाने की कुछ विधियों के अलावा खेल, नृत्य, व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शामली प्रिंसी के समक्ष समर कैंप में कराई गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया। वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा पहनी गई समाचार पत्रों व फूल पत्तियों से बनाई गई ड्रेस रही। इससे छात्राओं ने यह संदेश दिया गया की प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ें और पेड़ पौधों को बिना वजह न काटें। कार्यक्रम में वार्डन रश्मि, बबली, जसलेश, प्रिया आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें