फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में पूरा करें कॉलेज का निर्माण: डीएम

Sat, 21 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जिलाधिकारी ने हसनपुर लुहारी गांव में स्थित निर्माणाधीन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों को दो माह में कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हसनपुर लुहारी गांव में पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने वर्ष 2018 में राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया था। सरकार ने कॉलेज निर्माण के लिए करीब चार करोड़ रुपये का बजट पास किया, लेकिन बीच में बजट न मिलने के कारण कॉलेज का निर्माण अधर में लटक गया था। इसके बाद अब तक कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी रविंद्र सिंह हसनपुर लुहारी गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कॉलेज के निर्माण के लिए पूरा बजट जारी किया जा चुका है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि अगले दो माह के भीतर कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। इसके लिए बिजली, पानी, साफ सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति तुरंत की जाए। अगले सत्र से यहां शिक्षण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा भी उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें