शामली। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकाेनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे का निर्माण आगामी 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है। बुधवार को एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने दिल्ली देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे के चारों फेस की समीक्षा करके 31 मार्च तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मेें कोई समझौता न किया जाए। तेजी से निर्माण कार्य किया जाए।
बुधवार शाम एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव एनएचएआई के अफसरों की टीम के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू हुए प्रथम फेस से लेकर बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस तक निरीक्षण किया। वहां पर दिल्ली देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनमिक कारिडोर एक्सप्रेसवे के चारों फेस की प्रगति की समीक्षा की। मौके पर मौजूद एनएचएआई और निर्माण एजेंसी के अफसरों ने अवगत कराया कि एक्सप्रेसवे के चारों फेस का 30 से लेकर 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
डेढ़ घंटे की समीक्षा के बाद एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने दिल्ली-देहरादून इकाेनमिक कारिडोर के सभी चारों फेस कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी के साथ किया जाएगा। एक्सप्रेसवे का 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इस मौके पर बागपत परियोजना निदेशक पीके सिंहा समेत अन्य एनएचएआई के दिल्ली, निर्माण एजेंसी के अफसर मौजूद रहे।