फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दस दिन में जिले भर की तीनों समितियों में 3267 किसानों की शिकायतें आईं

Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आखिर उत्तर प्रदेश शासन ने गन्ना समिति स्तरीय मेले का एक दिन बढ़़ा दिया गया है। मंगलवार को शामली, थानाभवन और ऊन गन्ना स्तरीय समिति मेला आयोजित किया जाएगा। पिछले दस दिन में जिले में 3267 शिकायतें आई हैं। जिनमें किसानों की पौधा, पेडी गन्ना संशोधन की दो हजार शिकायतें हैं।
विज्ञापन

15 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक गन्ना समिति स्तरीय जिले की शामली, थानाभवन और ऊन में गन्ना समिति स्तरीय मेले आयोजित किए गए। शामली गन्ना समिति स्तरीय मेले में 2184 शिकायतों में 1684 शिकायतें पौधा-पेडी संशोधन और ऊन में 583 शिकायतों में 150 शिकायतें पौधा और पेडी की शामिल हैं। थानाभवन में 500 शिकायतें आई हैं। शामली गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें गन्ना पौधा पेडी संशोधन, जमीन बढ़ाने और बोगी के स्थान पर ट्रॉली संशोधित की शिकायतें आ रही हैं।
ऊन गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक धीरेंद्र नाथ और थानाभवन गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मारकंडे मौर्य आदि ने बताया कि दो हजार से ज्यादा शिकायतें गन्ना पेडी-पौधा संशोधन आई है। उन्होंने बताया कि गन्ना समिति स्तरीय मेला 26 सितंबर को भी आयोजित किया जाएगा। समिति स्तरीय मेले का आज मंगलवार को आखिरी दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें