संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जैन हायर सेकेंडरी स्कूल बनत में समर कैंप हुआ, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियागिता के विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बालक वर्ग के लिए कबड्डी व लंबी कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बालिका वर्ग के लिए बैडमिंटन व लंबी कूद आदि प्रतियोगिता हुईं। सुंदर खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में कबड्डी में अनमोल व बालिका वर्ग में वर्षा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनु व साक्षी ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान, लंबी कूद में तुषार, उज्जवल व वर्षा प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर आयुषी व विनय रहे। स्कूल प्रबंधक दीपक जैन, जैन स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल चौधरी व जैन कॉलेज की प्राचार्या अनुपमा शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर व मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं का मनोरंजन व खेल के लिए उत्साहवर्धन हुआ। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक अंकित मालिक व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।