फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार्मिक स्थलों से मिट्टी एकत्र कर भेजेंगे अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिंद आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक मुट्ठी मिट्टी योगदान अभियान चलाया और नगर व क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी एकत्र की। शुक्रवार को हिंद आर्मी के संस्थापक नितिन गोस्वामी भागवत ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभ समय नजदीक आ गया है। हिंद आर्मी राम मंदिर निर्माण के लिए नगर व क्षेत्र के मुख्य धार्मिक स्थलों से पवित्र मिट्टी एकत्र कर अयोध्या राम मंदिर भूमि में विलय करने के लिए भेजेगी। 30 जुलाई से अभियान का शुभारंभ हो गया है। मिट्टी तीन अगस्त को संतों की उपस्थिति में राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजी जाएगी। मिट्टी एकत्र करने में सागर, शिवम, मोहित, मुखिया, प्रिंस, मनीष, राजू, अनिल, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें