फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोहरा छाया रहने से बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर से छूटी कंपकपी

विज्ञापन
शामली रेलवे लाइन पर फैला कोहरा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में कोहरा छाये रहने से ठिठुरन बनी रही। दिन में धूप न खिलने और शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी बनी रही। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थी कोहरे के बीच ठिठुरते हुए पहुंचे। रात में कोहरे की वजह से दिन के समय शहर में वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दिसंबर माह शुरू होते ही ठंड बढ़नी शुरू हो गई थी। अब कई दिन से जिले में रात को घना कोहरा छाया रहा। सुबह तक घना कोहरा छाये रहने से थोड़ी दूरी का भी दिखाई नहीं दे रहा था। रात के समय वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वाहन चालक शीशे को पानी से साफ करते रहे। दिन में दोपहर दो बजे के करीब कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, इससे ठंड से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद फिर धूप गायब हो गई। इस तरह से दिन में धूप न खिलने से ठिठुरन और लोगों में कंपकंपी बनी रही। सुबह के समय स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थी कोहरे के बीच साइकिल से व पैदल चलकर ठिठुरते हुए पहुंचे। धूप न खिलने और शीतलहर चलने से लोग घरों में ही दुबके रहे और जरूरी कामकाज वाले ही बाहर निकले।
उधर, कोहरे की वजह से रात में वाहनों का संचालन कम होने के कारण दिन में ज्यादा रहा, जिसके चलते शहर में रेलपार बाइपास और मेरठ-करनाल मार्ग पर दिनभर वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे लोगों को जाम में फंसने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जाम में फंसी रही एंबुलेंस
शामली। विजय चौक से आगे करनाल रोड पर लगे जाम में दोपहर करीब दो बजे सरकारी एंबुलेंस फंसी रही। एंबुलेंस में गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। जाम की वजह से एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही।

शामली एमएसके रोड पर फैला कोहरा- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें