फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों का उल्लंघन कर चल रहे कोचिंग सेंटर

विज्ञापन
शामली डीएआईओएस को ज्ञापन देते आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीआईओएस सरदार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मानकों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जिलेभर में गली मोहल्लों में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों को लेकर शिक्षा विभाग से कोई चेकिंग कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे कोचिंग सेंटर बच्चों से मोटी फीस वसूलते हैं। कोचिंग संस्थानों के मानक भी पूर्ण नहीं है। वर्तमान में कुछ सरकारी शिक्षक भी कोचिंग के नाम पर छात्रों से वसूली कर रहे हैं। जिला संयोजक मनीष कालखंडे ने कहा कि ऐसे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर तहसील संयोजक आकाश भारती, दिव्यांशु, वाशु तायल, यश गर्ग, प्रथम सोनी आदि मौजूद रहे।
वहीं डीआईओएस ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि सभी मानक पूरे कराकर उसकी जानकारी उनके कार्यालय में दें। साथ ही अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें