शराब ठेके पर ओवर रेट की सूचना पर पहुंचे सीओ
बाबरी। होली के त्योहार के चलते ठेकों पर ओवर रेंटिंग की सूचना मिलने पर सीओ थानाभवन बिजेंद्र भड़ाना ने कस्बा होली चौक पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचकर जांच की। स्टॉक रजिस्टर सहित बोतलों को देखा। सेल्समैन को ओवर रेट करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। थानाभवन क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र भड़ाना ने बताया जांच में सब सही पाया गया है।