कैराना। सीओ ने कोतवाली में पुलिस लाइन से लाए गए हथियारों के रख रखाव का निरीक्षण किया। साथ ही खराब हुए हथियारों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को सीओ अमरदीप मौर्य ने कोतवाली में पुलिस लाइन से आये हुए हथियारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो हथियारों में कमी पाने पर उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा रबर बुलेट व कारतूसों का रजिस्टर से मिलान कराया। सीओ ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान अथवा किसी मुठभेड़ में जिन कारतूसों से फायर किए जाते हैं, उनके खाेखे भी रजिस्टर में दर्ज किए जाते हैं। हथियारों की समय-समय पर साफ सफाई कराने के भी निर्देश दिए।