फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल की सीएमएस को दी फोन पर धमकी, अभद्रता

Tue, 26 Sep 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंजू जोधा को फोन पर धमकी दी गई और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। फोन करने वाले ने जिला अस्पताल से हटाए गए आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी को बहाल करने का दबाव बनाया। सीएमएस ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर दी है और डीएम व एसपी को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने सोमवार को आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि अस्पताल में अधिकृत कंपनी द्वारा आउट सोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मचारी संदीप उर्फ भवानी ने एक महिला को नकली चोट बनाया जाना सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया था और संदीप उर्फ भवानी का धारा 151 के तहत चालान कर दिया था। अगले दिन संदीप जमानत पर रिहा हुआ था। सीएमएस ने बताया इस प्रकरण में विभागीय छवि धूमिल होने के कारण संदीप को जिला अस्पताल से कार्य मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद से संदीप उन पर पुन: सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात करने के लिए विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया जा रहा है।
इस मामले में सीएमएस ने डीएम रविंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल और अधिकृत मानव संसाधन आपूर्तिकर्ता आशीष कांट्रेक्टर को अवगत कराते हुए उसके स्थान पर अन्य कर्मचारी को तैनात करने के लिए पत्र लिखा गया है। इसके बाद भी संदीप उर्फ भवानी द्वारा पुन: बहाली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते सोमवार को फोन पर वेदपाल गहलोत नाम से एक व्यक्ति ने संदीप उर्फ भवानी को पुन: सेवा बहाली के लिए फोन पर धमकी दी और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा कि धमकी मिलने के बाद वह अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है और उनके व उनके परिवार के कोई गंभीर घटना हो सकती है। सीएमएस ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही इसकी प्रतिलिपि भेजकर डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अभिषेक को भी अवगत कराया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें