फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
कैराना एसएन स्कूल में बूथ पर पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत करते सीएमओ डा. संजय भटनागर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत कैराना के सभी बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। शुभारंभ सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने किया। सीएमओ ने मायापुर रोड पर एसएन इंटर कालेज के पास बूथ पर पहुंचकर नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। सीएमओ ने पोलियो बूथों पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सीएमओ ने बताया कि सोमवार से पांच दिन तक जो बच्चे पोलियो बूथ पर आने से छूट जाएंगे, उनको पोलियो की खुराक घर घर जाकर पिलाई जाएगी। क्षेत्र में 34 सुपरवाइजरों के नेतृत्व में एएनएम, आशाओं की कुल 101 टीमों ने काम किया।

शामली सीएचसी में बच्चे को पल्स पोलियो की दवा पिलाते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें