फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाली के आश्वासन पर सीएम का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। सीएचसी परिसर में जन स्वास्थ्य रक्षकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि 13 नवंबर को बहाली की मांग को लेकर ऑल इंडिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनीराम सैनी के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। मुख्यमंत्री ने परिवार कल्याण महानिदेशालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिए गए प्रस्ताव पर शासन से अंतिम रिपोर्ट प्राप्त करके निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। बैठक में पहुंचे जन स्वास्थ्य रक्षक के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शंभू सिंह सैनी ने बताया कि 1981 में ट्रेनिंग के बाद कैराना ब्लॉक के गांव में मरीजों को दवाई वितरित करते थे। इसका उन्हें सरकार की ओर से 50 रुपये प्रति महीना मानदेय मिलता था। 1998 में सरकार ने उनका मानदेय बंद करते हुए कैराना क्षेत्र के 87 जन स्वास्थ्य रक्षकों को हटा दिया गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। अब वो 87 में से केवल 49 ही रह गये है। बैठक में मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हर्ष जताया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष डा धर्मपाल, सोमपाल, ब्रह्मपाल, नरसिंह, परमिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें