फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूसरे दिन भी झमाझम बरसे मेघ, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे चली
विज्ञापन

- बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, आसमान में छाए रहे बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में दूसरे दिन भी आधी रात के बाद से बादल झमाझम बरसते रहे। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। रेलवे के अंडरपास में पानी भरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की समस्या से लोग जूझते रहे। दोपहर दो बजे बारिश थमने के बाद लोगों को राहत मिली। इसके बाद भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।


जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बारिश हुई। शनिवार को पूरे दिन तेज बारिश होने के बाद शाम को बारिश हल्की पड़ गई थी।इसके बाद देर रात में कुछ समय के लिए बारिश थम गई थी, लेकिन रात में 12 बजे के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई थी। सुबह पांच बजे फिर करीब एक घंटा बारिश थम गई थी, लेकिन इसके बाद बादलों ने फिर से बरसना शुरू कर दिया। बारिश कभी तेज तो कभी धीमी दोपहर दो बजे तक लगातार चलती रही। बारिश के लगातार चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में दुबके रहे और बहुत जरूरी होने पर घर से बाहर निकले। बारिश होने से रेलवे के करोड़ी व बलवा समेत सभी अंडरपास में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में समस्या बनी रही।
विज्ञापन

लगातार बारिश से बनी जलभराव की समस्या
थानाभवन। कस्बे में शनिवार को आधी रात के बाद लगातार हुई बरसात के कारण निचले मोहल्लों व सड़कों पर पानी निकासी न होने कारण जलभराव हो गया।
मोहल्ला नबीपुरा से घास मंडी चौक तक,मोहल्ला खेल, रेती चौक, बंदागढ़, कस्सावान मोहल्ले में बाज़दारो वाली मस्जिद में थोड़ी सी बारिश होते ही घंटों तक तक गलियों से पानी की निकासी नहीं होने से बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। कस्बे की घास मंडी चौक में रविवार तक पानी की निकासी का समाधान नहीं हो पाया है। थोड़ी सी ही बारिश होने पर घासमंडी चौक में घंटों तक सड़क पर तालाब बना रहता है। घासमंडी चौक पर किरयाना के दुकानदार अनीस मंसूरी काका सरदार ने बताया मोहल्ला रोगनग्रान व मोहल्ला नबीपुरा का सारा बरसाती पानी और घासमंडी चौक से लेकर मदरसे तक का बरसात का पानी नई घास मंडी में नाले में गिरता है। थोड़ी बरसात में भी कई घंटे तक सड़के तालाब का रूप ले लेती है और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों राजेश कुमार, काका, राजकुमार, रामोतार, बालकिशन, मेहरबान आदि ने बताया कि घासमंडी चौक से लेकर मदरसे तक जाने वाली सड़क का निर्माण हुए लगभग 20 वर्ष हो गए। कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत में कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। घास मंडी से मोहल्ला नबीपुरा जाने वाली सड़क भी नीची है, जिस कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है यही हाल बंदागढ़ का भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें