साफ-सफाई से दूर रहती हैं बीमारियां
कांधला। गांव मलकपुर में जमीयत यूथ क्लब द भारत स्काउट गाइड की ओर से गांव में सफाई अभियान चला कर ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया गया।
रविवार को सफाई अभियान के दौरान गांव मलकपुर में जमीयत उलमा ए हिंद के जनरल सेक्रेट्री मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि साफ-सफाई हमारे जीवन में बहुत ही जरूरी है। वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ ही हमें अनेक बीमारी से भी दूर रखती है। आज युवाओं को इस ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनके कार्य पर ही इसकी कमान टिकी हुई है। आज का युवा वर्ग नशे की लत में पड़ता जा रहा है। जमीयत उलमा हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना अकील ने कहा कि समाज में फैली बुराई आज समाज को आगे बढ़ने से रोक रही है। इस पर रोक लगाने के लिए हमें कदम उठाने होंगे। जमीयत यूथ क्लब के सेक्रेट्री मौलाना अहमद अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोगों को दीनी तालीम के साथ ही अपने बच्चों को दुनियावी तालीम भी हासिल करानी चाहिए। इस दौरान वसीम, इरफान ,याकूब, सुलेमान, शाहरुख ,शोएब, सेफ आदि लोग मौजूद रहे।