शामली महिला थानाप्रभारी नीरज चौधरी के साथ लायनेंस क्लब की महिलाएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। लायनेस क्लब दोआब शामली की तरफ से महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक हजार सैनेटरी पैड वितरित किए गए। डॉ. नसरीन खान ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
महिला थाने में आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों को खुद के स्वास्थ्य को सही रखने के लिए बेहतर खानपान, व्यायाम आदि करने की सलाह दी। डॉ. ज्योति, क्लब की सचिव स्नेहा गर्ग ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। मौके पर महिला थाना प्रभारी नीरजा चौधरी व क्लब कि क्षेत्रीय चेयरपर्सन सीमा गर्ग, सुदेश संगल, शिखा गोयल, संगीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल आदि मौजूद रहीं।