फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ढाबों पर चला स्वच्छता अभियान, दिए कूड़ेदान

Tue, 17 Jan 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में ढाबे पर कूड़ादान देते पालिका लिपिक व अन्य।
विज्ञापन
शामलीए कैराना। नगरपालिका प्रशासन ने ढाबों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान ढाबा संचालकों को स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए कूड़ेदान वितरित किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका के सफाई लिपिक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में स्थित ढाबों पर पहुंची और स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया। इस दौरान सफाई लिपिक रविंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में स्वच्छता बेहद जरूरी है। स्वच्छता से ढाबों में गंदगी और दुर्गंध नहीं फैलेगी। इससे बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसलिए सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अभियान के दौरान गीला और सूखा कूड़ा डालने के लिए ढाबा संचालकों को हरे एवं नीले कूड़ेदान भी दिए गए।
विज्ञापन

सफाई लिपिक ने बताया कि स्वच्छता की जांच में ढाबों को चिह्नित किया जाएगा, जिसके बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ढाबा संचालकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें