फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के निकायों में चला सफाई अभियान

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले के निकायों में चला सफाई अभियान
विज्ञापन

शामली/ कैराना । भाजपा के सेवा सप्ताह पखवाड़े के तहत जिले के सभी निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की।
अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने अग्रसेन पार्क और शांति नगर से किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हर व्यक्ति को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। इस अवसर पर अभियान के संयोजक घनश्याम पार्चा ने बताया कि जिले में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज में संदेश देने का काम किया है। इस अवसर पर पुनीत द्विवेदी, दिवाकर कश्यप, बादल गौतम, संगीता जिंदल, ब्रजमोहन शर्मा, संजीव कर्णवाल, सभासद रोबिन गर्ग, उमेश खुरगान, मनीष भटनागर, योगेंद्र निर्वाल, सतीश धीमान आदि उपस्थित रहे।
वहीं कैराना में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह पखवाड़ा को कस्बे के देवी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान, जिला महामंत्री दामोदर सैनी, अनुसूचित मोर्चा शामली के जिला महामंत्री दीपक कुमार चंद्रा, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक चौहान, मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंघल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर वाल्मीकि, मंडल महामंत्री अवधेश मित्तल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोमपाल, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप, अतुल, प्रदीप राणा, आशीष, डॉ. श्रीपाल, पूरन मास्टर, मनोज, अक्षय, सौरभ आदि कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में झाडू लगाकर साफ-सफाई की। साथ ही कूड़ा एकत्र करके डस्टबिन में डाल दिया। अनिल चौहान ने कहा कि हमें अपने चारों ओर साफ-सफाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन

हर वर्ग तक पहुंचने का किया जा रहा प्रयास
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रत्येक मंडल पर यह स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह, योगेश चेयरमैन, ईश्वर सिंह, मंडल महामंत्री रेनू सरोहा, मंडल उपाध्यक्ष अंकित कुमार, मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र, मदन, बब्बल कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार
कांधला। क्षेत्र के गांव गंगेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा नेता कुशांक चौहान, डॉ. रश्मिकांत जैन सहित आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सफाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर नरेश सैनी,सुधा तोमर सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें