-प्लाटिक व अन्य कचरे को इकट्ठा कर नगरपालिका के कूड़ेदान में डाला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने प्लाटिक व अन्य कचरे को इकट्ठा किया।
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली की सब यूनिट 85 बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाकर कॉलेज और कॉलेज सामने करनाल रोड से प्लास्टिक व अन्य कचरा इकट्ठा कर नगरपालिका के कूड़ेदान में डाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने कहा सभी कैडेट्स मिलकर अपने घर, गांव और शहर के नागरिकों को जागरूक करें कि वे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें। प्लास्टिक का कचरा खुले में न फेंके, क्योंकि प्लास्टिक कचरा नलियों और नादियों को दूषित करता हुआ समुंद्र और झीलों में पहुंचकर हमारे पर्यावरण को बेहद ज़हरीला व दूषित कर रहा है। इस वजह से लाखों जीव जंतु, पशु-पक्षी अकाल मौत मर रहे हैं। हमारी वनस्पति और पेड़ पौधे तेजी से खत्म रहे हैं। ये मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र हुड्डा, नबाब सिंह मलिक, आशीष कुमार, सुधीर निर्वाल, रवींद्र तोमर, मनीष भुरानिया. लोकेश शर्मा, गौरीशंकर, विकास आदि मौजूद रहे।
-लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के परिसर और बाहर सड़क पर कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वीवी इंटर कॉलेज शामली, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, श्री सत्यनारायण स्कूल और ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स भी स्वच्छता अभियान में शामिल रहे। इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एसएन ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर दो अक्तूबर 2014 को की थी, जिसके बहुत ही सार्थक परिणाम प्राप्त हुए। इस अभियान को और अधिक सार्थक बनाने के लिए आम नागरिकों को भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए। कैप्टन रजनीश कुमार ने कहा एनसीसी कैडेट्स होने के नाते सभी का भी नैतिक दायित्व बनता है कि अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को इस पुनीत अभियान से जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर नायब सूबेदार महेश चंद, हवलदार संजीवन, हवलदार विजय, हवलदार तेजबहादुर, हवलदार अमित, हवलदार अजय थापा, रणवीर सिंह, संजीव पंवार, राजेश, मंजीत, जयेंद्र सिंह, सोमपाल, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।