कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए यमुना तट पर कराई सफाई
कैराना। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर नगरपालिका द्वारा यमुना तट पर साफ-सफाई कराई गई ।
मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर यमुना पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने के लिए आते हैं, लेकिन यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी के तटों पर प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को नगरपालिका के कर्मचारी सफाई अभियान चलाया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर मंगलवार को दोनों प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचकर स्नान करने के साथ ही पूजा अर्चना करके पुण्य लाभ कमाएंगे। यमुना के तटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व गोताखोर तैनात रहेंगे। एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने बताया कि नगरपालिका को निर्देशित करके यमुना के तटों पर साफ-सफाई करा दी गई है।