रमाला और बिजवाड़ा रजबहे की सफाई शुरू
बड़ौत। किसानों के खेतों का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रमाला व बिजवाडा रजबहे की सिल्ट सफाई का कार्य विधिवत रूप से शुरू हुआ।
इस अवसर पर छपरौली विधायक डा अजय कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर पंवार, एक्सईएन सिंचाई विभाग उत्कर्ष भारद्वाज, सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। एक्सईएन ने बताया कि बिजवाड़ा रजबहे की लंबाई 29 व रमाला की लंबाई 12 किमी लंबी है और इन दोनों रजबहों से रमाला, बिराल, कंडेरा, अचारखेडा, गूंगाखेड़ी, बिजरौल, सिरसली, माखर, फजलपुर, रामनगर, बिजवाड़ा, रमाला, सूप, बरवाला सहित 30 से अधिक गांव जुडे़ हैं। जल्द ही सिल्ट सफाई का कार्य संपन्न कर रजबहे में नियमित रूप से हेड से टेल तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर जेई अतुल कुमार, अवर अभियंता वीरपाल पंवार, कांटेक्टर हिम्मत सिंह, रालोद नेता मोहित मुखिया, कृष्ण शामिल रहे।