फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोडवेज बस की टक्कर से कक्षा तीन के छात्र की मौत

Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पानीपत रोड पर मंगलवार को बरात घर में दावत खाने जा रहे साइकिल सवार कक्षा तीन के छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला रेतावाला निवासी नफीस का 13 वर्षीय पुत्र जैद कक्षा 3 में पढ़ता था। जैद के भाई इसरार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जैद साइकिल द्वारा पानीपत रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में परिवार की लड़की की शादी में दावत खाने के लिए जा रहा था। पानीपत रोड पर पानीपत की और से तेज गति से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे जैद उछल कर दूर जा गिरा तथा बुरी तरह घायल हो गया। परिजन घायल बालक को सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक जैद नौ बहन-भाइयों में सबसे छोटा
मृतक जैद के पिता नफीस दूसरे शहर में कपड़ा बेचने का काम करते हैं। जैद के छह बड़ी बहनें तथा दो बड़े भाई है। जैद परिवार में सबसे छोटाथा। जैद की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें