फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली के तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विद्युत पोल पर बिजली के तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष की दो महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला आलखुर्द में नदीम पड़ोसी जावेद के मकान की छत पर चढ़कर विद्युत पोल पर बिजली का तार जोड़ने गया था। इसी दौरान तार जोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें जावेद व उसकी पत्नी शबाना, दूसरे पक्ष के नदीम व उसके भाई वसीम और कदीम, मां समीला घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां नदीम की गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें