फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में पटरी पर आएगी शहर की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में शनिवार को कूड़ा उठान शुरू हो गया। शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। शहर में चार दिन से सफाई का व्यवस्था ठप रहने से लगभग 160 टन कूड़ा इकट्ठा हो गया था।
नगर पालिका परिषद में लिपिक लक्ष्मण सिंह के निलंबन और मोहर्रिर गजेेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के विरोध में पालिका कर्मचारियों ने 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना शुरू कर दिया था। 20 सितंबर से सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए थे। जिस वजह से शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने से कूड़े व गंदगी के ढ़ेर लग गए थे। शुक्रवार शाम को एडीएम संतोष कुमार सिंह के आश्वासन पर पालिकाकर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सभी कार्यालय खुले और कार्य शुरू हुआ। उधर, सुबह से ही सफाई कर्मचारियों ने भी कूड़ा उठाना शुरू किया। शहर से एक दिन में लगभग 40 टन कूड़ा निकलता है। इसके अनुसार चार दिन तक कूड़ा उठान बंद रहने से शहर में करीब 160 टन कूड़ा इकट्ठा हो गया था। सफाईकर्मी दिनभर कूड़ा उठानेमें लगे रहे। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढ़ेरों को वाहनों में भरकर डंपिंग ग्राउंड पर ले जाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी शहर में पूरी तरह कूड़ा नहीं उठ सका। इसके चलते माना जा रहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लौटने में दो दिन का समय लगेगा। पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन कर्मचारियों ने कूड़ा उठाया गया। शहर से 90 फीसदी से अधिक कूड़ा उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें