प्रवचन
शामली के मिल रोड स्थित जैन स्थानक में नरेश मुनि महाराज के प्रवचन सुबह 8 बजे से।
धरना
गन्ना समिति शामली परिसर में गन्ना भुगतान के ब्याज दिलाने की मांग को किसानों का धरना दोपहर 2 बजे से।
राम कथा
ऊन की जयसिंह चौपाल में श्रीराम कथा के तीसरे दिन का आयोजन दोपहर 2 बजे से।
रामलीला मंचन
शहर के हनुमान धाम स्थित रामलीला मैदान में हनुमान जन्म और सीता हरण की लीला का मंचन रात्रि आठ बजे से।
बाबरी के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता संवाद का मंचन रात्रि 8 बजे से।
चौसाना के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन रात्रि 8 बजे से।