स्वास्थ्य शिविर
खेड़ी बैरागी गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे।
महामृत्युंजय महायज्ञ
करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में नारायणी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा अखंड महामृत्युंजय महायज्ञ सुबह आठ बजे से।
प्रवचन
जैन स्थानक शामली में नरेश मुनि महाराज के प्रवचन सुबह 8 बजे से।
प्रशिक्षण
बनत स्थित बीआरसी कार्यालय पर पांच दिवसीय शिक्षकों के प्रशिक्षण का तीसरा दिन सुबह 10 बजे से।
कथा
कांधला के श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का तीसरा दिन दोपहर दो बजे से।
श्रीराम कथा
थानाभवन के अग्रवाल धर्मशाला में श्रीराम कथा का छठवां दिन सायं तीन बजे से।
भागवत कथा
झिंझाना के गांव वेदखेड़ी स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन सायं तीन बजे से।
अधिष्ठापन समारोह
लायंस क्लब शामली सेनेर्जी का अधिष्ठापन समारोह शहर के दिल्ली रोड स्थित स्वर्णतारा बैंक्वेट हॉल में शाम 7 बजे से।