मेरठ। खेल निदेशालय के निर्देशों पर रविवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में संडे ऑन साइकिल के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से साइकिल रेस को रवाना किया। साइकिल सवार स्पोर्ट्स स्टेडियम से कमिश्नरी चौराहा, एसएसपी आवास की ओर से होते हुए वापस कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में बच्चे, युवा व पुरुष व महिला खिलाड़ी शामिल हुए। रेस के समापन के बाद सभी को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर मनीष कुमार, डॉ. प्रणाल, खेलो इंडिया कोच गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली साइकिल रेस