फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की ह्रदय गति रुकने से मौत

Sun, 08 Sep 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन के  गांव यारपुर निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह का  फाईल फोटो । संवाद
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। गांव यारपुर निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह की दिल्ली में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। गांव यारपुर निवासी रविंद्र सिंह पुत्र चौधरी ईश्वर सिंह दिल्ली स्थित सीआईएसएफ हेड ऑफिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। 57 वर्षीय रविंद्र सिंह पालम दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

गत दिवस शुक्रवार को वह लगभग तीन बजे स्कूटी से पालम से फरीदाबाद कार्य के लिए जा रहे थे। लगभग साढ़े तीन बजे अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी और वे स्कूटी रोककर नीचे बैठ गए। उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। देर शाम सीआईएसएफ के जवान रविंद्र सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई। पुष्प वर्षा के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें सलामी दी।उनके पुत्र कमल ने उन्हें मुखाग्नि दी। रविंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी सहित बेटा कमल व बेटी नेहा को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें