फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पशु व्यापारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव भभीसा से पशु व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। गांव भभीसा निवासी फरमान यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर जिला शाहजहांपुर में तैनात है। सिपाही फरमान ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पिता मुमताज 55 वर्ष शनिवार की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजनों का कहना है कि लापता व्यक्ति का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। फरमान ने बताया कि उसका पिता पशु व्यापारी है और उसकी जेब में लगभग 48 हजार रुपये थे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर देकर लापता पशु व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है लापता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें