फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से भूमि के सर्किल रेट बढाएं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक नवंबर से भूमि के सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि एक नवंबर से शामली जिले में कृषि, अकृषि और वाणिज्यिक भवनों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि शामली जिले में प्रचलित भू-मूल्यांकन दरों को लागू किए जाने के लिए प्रस्तावित मूल्यांकन सूची जन सामान्य के लिए संबंधित उप निबंधक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गई है। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर किसी व्यक्ति, प्रॉपर्टी डीलर, दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता को आपत्ति है, तो वह कार्यालय उप निबंधक शामली, कैराना एवं ऊन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा प्रस्तावित मूल्यांकन सूची पर अपनी आपत्ति करते हुए कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबंधन, शामली, उप निबंधक शामली, कैराना एवं ऊन में 25 अक्तूबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि शामली में स्थित कृषि भूमि का न्यूनतम मूल्य प्रति हेक्टेयर, अकृषिक भूमि की दरें प्रति वर्गमीटर, गैर वाणिज्यिक भवनों के प्रति वर्गमीटर, निर्माण का मूल्य और वाणिज्यिक भवनों में सिंगल यूनिट से भिन्न होने की दशा में फर्श क्षेत्र (कारपेट एरिया) की प्रति वर्गमीटर न्यूनतम दरें निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें