फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोहरे में ठिठुरते हुए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज में विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए वीवी इंटर कॉलेज शामली परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में सर्दी और कोहरे के बीच ठंड में ठिठुरते हुए विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। दोनों पालियों में कुल पंजीकृत 1223 विद्यार्थियों में 1065 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 158 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सरदार सिंह और बीएसए राहुल मिश्रा ने केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के सीतापुर व बुलंदशहर जिले में स्थित विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रविवार को प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा दो पाली में हुई। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। पहली पाली सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस पाली में बालिकाओं की परीक्षा हुई। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से चार बजे तक हुई। इसमें बालक वर्ग की परीक्षा हुई। पहली पाली में कोहरे व ठंड में ठिठुरते हुए विद्यार्थी वीवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एक घंटा पहले से ही अभिभावकों के साथ विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र की जांच और तलाशी के बाद केंद्र के अंदर एंट्री दी गई। परीक्षा की निगरानी के लिए विद्या ज्ञान स्कूल के प्रतिनिधि के तौर पर रितिक शाहू मौजूद रहे।
पहली पाली में बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार और परीक्षा प्रभारी राजकुमार ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दूसरी पाली में डीआईओएस सरदार सिंह और बीएसए राहुल मिश्रा ने केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 625 बालिकाओं में 550 ने परीक्षा दी जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 598 में 515 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई और कोई विद्यार्थी नकल करता नहीं पाया गया।

सर्दी में वीवी इंटर कॉलेज में विद्याज्ञान स्कूल की परीक्षा देने के लिए जाती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें