फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नए सत्र में पहले दिन से ही किताबों के साथ स्कूल पहुंचेंगे बच्चे

Sat, 03 Feb 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बैगों में नए सत्र के पहले दिन से ही किताबें होगी। शासन की ओर से किताबें को भेजना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिले में नए सत्र की 72 हजार 94 किताबों की पहली खेप पहुंच गई है। इन किताबों को जल्द ही बीआरसी के माध्यम से स्कूलों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 596 परिषदीय स्कूल है। जिसमें प्राथमिक 384, पूर्व माध्यमिक 92 और 120 कंपोजिट विद्यालय संचालित है। जिनमें लगभग 90 हजार बच्चे अध्ययनरत है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने बताया कि पांच साल पूर्व कॉन्वेंट की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सत्र अप्रैल से लागू हुआ, लेकिन किताबें पुराने ढर्रे से आती रही। जिससे नवंबर-दिसंबर तक भी सभी बच्चों के पास तक किताबें नहीं पहुंच पाती थी। शासन के सख्त तेवर के बाद किताब आपूर्ति करने वाली संस्थाएं समय से किताबें पहुंचानेे में जुट गई है। इस बार किताबों का लक्ष्य एक लाख है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत एक लाख बच्चों का डाटा भेजा गया था। जिसके तहत जनपद में 72 हजार 94 किताबों की पहली खेप पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि जिले से 6 लाख 84 हजार 907 पुस्तकों का ऑर्डर हुआ है। शेष किताबें भी आठ से 10 दिन के अंतराल पर पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जल्द ही सभी किताबें बीआरसी के माध्यम से स्कूलों को भेज दी जाएगी। इससे नए सत्र के पहले दिन से ही सभी बच्चे किताबों के साथ ही स्कूल पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार कक्षा 1 व 2 की पुस्तक एनसीईआरटी की होगी। यह पुस्तक अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें