दीपोत्सव पर बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
बड़ौत। विजयी भव विद्यापीठ में शुक्रवार को दीपोत्सव कार्यक्रम पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन पूजा मान व प्रधानाचार्य पूजा पंवार। इस अवसर पर नर्सरी से दूसरी कक्षा तक ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में मो. शाद, शिवाय, युग, आदित्य, मुकुल ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान, कक्षा 3 से 8 तक दीया डेकोरेशन व कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता में आरवी, आरजू, कक्षा 4 के छात्र आरव व वंशिका, कक्षा 5 के छात्र अभिलाषा व अर्जुन ने क्रमश प्रथम व द्वितीय व तृतीय, 9 से 12 तक की विशिष्ट रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्राओं अनु दांगी, दीप्ति दांगी व मनु तोमर ने प्रथम, कक्षा 9 की छात्रा अनु तोमर, वंशिका व प्रिया तोमर ने द्वितीय , कक्षा 10 की छात्रा खुशी भारद्वाज, प्राची शर्मा व रीया दुहून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्कूल की ओर सम्मानित किया गया।