फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में रविवार को अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा एकल अभियान में अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 960 बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अंचल समिति कोषाध्यक्ष अमित गोयल ने एकल की परिकल्पना एवं प्रतियोगिता का महत्व बताया। शामली के जिला प्रचारक विराट ने एकल अभियान के बढ़ते हुए परिदृश्य का स्वागत करते हुए कहा कि आज समाज को जोड़ने में एकल मुख्य भूमिका निभा रहा है। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेल हुए। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के मानस संगल, अंचल समिति अध्यक्ष दीपक जैन, भाग कार्यकारिणी सचिव आदेश जिंदल, अंचल संरक्षक सुभाष चंद्र, अजय कुमार गुप्ता, अमित गोयल, रितेश, संजीव, बाबूराम, सुंदरलाल, अनिल भारद्वाज, सुखचैन वालिया आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 960 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सुंदरलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें