शामली वीवी डिग्री कालेज में पौधारोपण करते शिप अबेकस सेन्टर के छात्र छात्राऐ
- फोटो : SHAMLI
शामली। सिप अबेकस की 16वीं वर्षगांठ पर जागरूकता अभियान चलाया गया और बच्चों ने 100 से ज्यादा फलदार औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित वीवीपी कालेज में सिप अबेकस की 16वीं वर्षगांठ पर छात्र-छात्राओं ने आम-जामुन, आंवला, शीशम, सौगान, नीम के 100 से ज्यादा फलदार और औषधीय पौधे लगाए। बच्चों ने पौधों की सुरक्षा व पानी दिए जाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर बच्चों ने पर्यावरण पर कविता सुनाई और पर्यावरण बचाओ पर पोस्टर बनाए। इस मौके पर सिप अबेकस की डायरेक्टर मृदुला जैन ने बच्चों को प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर गरिमा सिंघल, अंजुुुु सैनी, वैष्णवी भारद्वाज, रुचि अरोरा, रूबी मित्तल, मोनिका जागिड़ का सहयोग रहा। विद्यालय के अध्यक्ष नवनीत जैन, प्रधानाचार्य डा. वंदना शर्मा ने सभी धन्यवाद किया।