फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे ऑनलाइन देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे। इससे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की पहचान कर और उनके परिणाम में सुधार के लिए सख्त उपाय किए जाएंगे। वहीं इससे शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि के साथ ही परीक्षा प्रणाली में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 596 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 80 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनका वार्षिक और अर्द्धवार्षिक आधार पर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाता है। कई बार बच्चों और परिजन की अनदेखी से रिपोर्ट कार्ड या तो फट जाते है या गुम हो जाते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अब सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। विभाग की ओर से इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शिक्षक पंजीकृत छात्र-छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
वहीं विद्या समीक्षा केंद्र के अधिकारी प्रत्येक विद्यालय के परिणाम का विश्लेषण करेंगे। इतना ही नहीं जिन स्कूलों के छात्र-छात्राओं का खराब प्रदर्शन होगा, वहां सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने भी निर्देश जारी किए हैं। अब ऑनलाइन व्यवस्था हो जाने से गड़बड़ियों की आशंकाएं भी कम होगी।
विज्ञापन

ऐसी व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने निर्देश जारी किए है। जिसको लेकर तैयारी चल रही है। इस बार परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। -लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें