स्वच्छता को लेकर सजग रहने पर बच्चे सम्मानित
थानाभवन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने के लिए नगर पंचायत थानाभवन हर मुमकिन आवश्यक कदम उठा रही है। नगर पंचायत द्वारा हाल ही में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूक किया गया। स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात भारत स्वच्छता मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों विनीत, रोहित, राजन, छोटा, सचिन, नवीन, प्रदीप, सागर, आकाश, विशाल और शिवा को प्रशस्ति पत्र देकर स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया, ताकि सफाई कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिल सके।